एक्सप्रेस गार्डन में भक्ति का संगम: शिव शक्ति मंदिर का स्थापना उत्सव, सुंदरकांड से गूंजी सोसाइटी

विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। इंदिरापुरम के एक्सप्रेस गार्डन स्थित शिव शक्ति मंदिर का 14वां स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सोसाइटी के बड़ी संख्या में निवासी और श्रद्धालु दिनभर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।

सुंदरकांड पाठ और माता की चौकी

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः सामूहिक सुंदरकांड पाठ से हुई। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में पाठ कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
सायंकाल माता रानी की भव्य चौकी का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से माहौल गूंज उठा। ज्योत प्रज्वलन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरमीत बक्शी और वर्तमान मंडल उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने किया।

स्वागत और पूजा

मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ खन्ना और महामंत्री प्रणवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। भजन संध्या की पूजा प्रवेश अत्रेय और उनकी धर्मपत्नी ज्योति अत्रेय ने संपन्न करवाई।

जनप्रतिनिधि व सदस्य मौजूद

कार्यक्रम में उपरेती, अंकुर मित्तल, पार्षद प्रीति जैन और हेमंत बाजपेई सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंदिर समिति के सदस्य विजय सचदेवा, कैलाश मेहरा, सुशीला श्रीवास्तव, राजेश मेहता, बी.एल. मुन्शी, संजय अग्रवाल, राहुल ठाकुर, डॉक्टर हिमांशु सिंह और विजय राठी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। स्थापना दिवस समारोह ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस"  वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव दें।

टिप्पणियाँ