गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन सोसायटी में चुनाव को लेकर बनी स्थिति पर नामित चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश तेवतिया ने नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ कहा है कि कालातीत एओए की लापरवाही के कारण चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
एओए पर नाराजगी
चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश तेवतिया ने बताया कि 24 जनवरी 2026 को आयोजित बैठक में चुनाव से जुड़े जरूरी कागजात जमा कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अब तक एओए की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे चुनाव प्रक्रिया रुकी हुई है।
 |
| चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश तेवतिया |
दस्तावेज जमा करने के आदेश
डॉ. तेवतिया ने एओए को निर्देश दिए हैं कि पूर्व वोटर लिस्ट, सोसायटी के बायलॉज, डीड ऑफ डिक्लरेशन और लगभग एक लाख रुपये का अनुमानित चुनावी व्यय तुरंत जमा कराया जाए। इन औपचारिकताओं को जल्द पूरा ना करने पर डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा सख्त कार्रवाई संभव है।
प्रशासन तक सूचना
इस संबंध में जारी सूचना की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, डिप्टी रजिस्ट्रार और सोसायटी के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है। अब साफ है कि अगर एओए ने समय रहते दस्तावेज और खर्च जमा नहीं किया, तो डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय सख्त कार्रवाई ।
विशेष: रोचक और अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें