- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौर कैस्केड्स सोसाइटी में रविवार को निःशुल्क किडनी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। गौर कैस्केड्स अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में निवासियों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों ने पहुंचकर जांच और विशेषज्ञ सलाह का लाभ उठाया।
एम्स विशेषज्ञ की सलाह
शिविर में एम्स से डीएम (नेफ्रोलॉजी) डॉ. अमित गुप्ता ने किडनी से जुड़ी बीमारियों, उनके शुरुआती लक्षण और समय पर जांच की जरूरत पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर किडनी रोग के बड़े कारण हैं, इसलिए नियमित जांच बेहद जरूरी है।
डाइट और लाइफस्टाइल पर फोकस
डाइटिशियन आस्था गौर ने संतुलित आहार, नमक और शुगर की नियंत्रित मात्रा, पर्याप्त पानी पीने और नियमित व्यायाम पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सही खानपान और दिनचर्या से किडनी से जुड़ी कई समस्याओं को शुरुआत में ही रोका जा सकता है।
![]() |
| कैंप में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया |
कई जांचें रहीं मुफ्त
शिविर में ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर (RBS), HbA1c, सीरम कोलेस्ट्रॉल और यूरिन डिपस्टिक टेस्ट सहित जरूरी जांचें निःशुल्क की गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर ही अपनी जांच कराई और रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर से परामर्श लिया।
आगे भी होंगे कार्यक्रम
सोसाइटी प्रबंधन बोर्ड ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का मकसद लोगों को समय रहते सतर्क करना और सामुदायिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। प्रबंधन बोर्ड ने चिकित्सकों, सहयोगी टीम और सभी निवासियों का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AIIMS
Gaur Cascades Society
Ghaziabad health camp
Ghaziabad news
Health Checkup
Kidney Camp
Rajnagar Extension
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें