- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए राहत मानी जाने वाली महाराजा अग्रसेन रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण शनिवार से अस्थायी रूप से बंद हो गई। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से रोजाना सैकड़ों जरूरतमंदों को मिलने वाला 10 रुपए का भरपेट भोजन ठप हो गया है, जिससे गरीब मजदूरों की थाली पर संकट खड़ा हो गया है।
युद्ध का असर बाजार पर
अमेरिका, इजराइल और इराक के बीच जारी तनाव और युद्ध की स्थिति का असर अब पेट्रोलियम सप्लाई पर भी दिखाई देने लगा है। कई जगहों पर गैस की उपलब्धता प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं। प्रशासन द्वारा कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई सीमित किए जाने से होटल, ढाबों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे भोजन केंद्र भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी कड़ी में गाजियाबाद की अग्रसेन रसोई भी गैस न मिलने के कारण बंद करनी पड़ी।
![]() |
| अग्रसेन रसोई बंद की घोषणा करते वीके अग्रवाल |
सात साल से चल रही सेवा
डायमंड फ्लाईओवर रेडलाइट के पास सामाजिक संस्था परमार्थ समिति से जुड़े समाजसेवियों द्वारा पिछले सात वर्षों से महाराजा अग्रसेन रसोई चलाई जा रही थी। यहां गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को मात्र 10 रुपए में भरपेट भोजन दिया जाता था। हर दिन करीब 700 जरूरतमंद यहां खाना खाते थे। लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने से शनिवार से इस सेवा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है।
मजदूरों की बढ़ी मुश्किल
रसोई के संचालक समाजसेवी वीके अग्रवाल के अनुसार यहां भोजन करने आने वाले अधिकतर लोग ऐसे मजदूर हैं जो अपने परिवार से दूर दिल्ली-एनसीआर में काम करने आते हैं। दिनभर की मेहनत के बाद कम कीमत में भरपेट भोजन मिल जाना उनके लिए बड़ी राहत था। अब रसोई बंद होने से उन्हें महंगे होटलों का सहारा लेना पड़ेगा, जो उनकी कमाई के हिसाब से आसान नहीं है।
![]() |
| खाना ना मिलने से निराश मजदूर |
प्रशासन तक पहुंचाई गुहार
रसोई संचालकों ने गैस सिलेंडर न मिलने की समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है, ताकि प्रशासन तक उनकी बात पहुंच सके। समाजसेवियों का कहना है कि जैसे ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई सामान्य होगी, गरीबों के लिए यह रसोई दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Agarsen Rasoi
Cheap Food
Commercial Cylinder Crisis
Daily Wage
Food Crisis
Gas Shortage
Ghaziabad news
social service
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें