- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रिवर हाइट्स में बजा एओए चुनाव का बिगुल, 13 मार्च को होगी पहली बैठक, विवादों का होगा पटाक्षेप या मिलेगी हवा!
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिवर हाइट्स सोसायटी में एओए चुनाव की प्रक्रिया आखिरकार शुरू होने जा रही है। नामित चुनाव अधिकारी ऋचा चौधरी ने चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए 13 मार्च को सोसायटी में पहली बैठक बुलाने का आदेश जारी किया है। इस बैठक के साथ ही लंबे समय से टल रहे एओए चुनाव की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है।
चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी
चुनाव अधिकारी ऋचा चौधरी ने सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव और सभी निवासियों को सूचित किया है कि चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए 13 मार्च 2026 को शाम 4 बजे सोसायटी परिसर में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में चुनाव से जुड़ी प्रारंभिक प्रक्रिया और आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। सभी निवासियों से समय पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है ताकि चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो सके।
विवादों में घिरा रहा एओए का कार्यकाल
रिवर हाइट्स सोसायटी का मौजूदा कार्यवाहक एओए का कार्यकाल काफी विवादों भरा रहा है। इस दौरान सोसायटी की आंतरिक राजनीति कई बार खुलकर सामने आई। कभी सचिव ऋतु चौधरी और कोषाध्यक्ष को पद से हटाने को लेकर विवाद हुआ तो कभी एओए के भीतर गुटबाजी के आरोप लगे।
![]() |
| गौरव विरमानी, ऋतु चौधरी एवं सुबोध त्यागी |
गुटबाजी से मारपीट तक पहुंचा मामला
सोसायटी में सबसे बड़ा विवाद उस समय सामने आया जब वर्तमान कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव विरमानी और पूर्व एओए अध्यक्ष सुबोध त्यागी के बीच टकराव बढ़ गया। आरोप है कि सुबोध त्यागी द्वारा बुलाए गए बाहरी युवकों ने गौरव विरमानी के समर्थकों के साथ मारपीट की। यह मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों पक्षों के लोगों को जेल तक जाना पड़ा। इस घटना के बाद सोसायटी की राजनीति और ज्यादा गरमा गई थी।
फंड गबन के आरोप
इसी बीच सोसायटी की सचिव ऋतु चौधरी ने भी अध्यक्ष गौरव विरमानी पर सोसायटी के फंड में गड़बड़ी और गबन के गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों को लेकर भी सोसायटी में काफी समय तक विवाद बना रहा और निवासियों के बीच माहौल तनावपूर्ण रहा।
नई एओए से उम्मीदें
लगातार विवादों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब जब चुनाव प्रक्रिया शुरू हो रही है तो सोसायटी के निवासियों को उम्मीद है कि नई एओए के गठन के बाद लंबे समय से चल रहे विवादों पर विराम लगेगा और सोसायटी के कामकाज में स्थिरता आएगी। फिलहाल 13 मार्च की बैठक के साथ रिवर हाइट्स में चुनावी सरगर्मी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Conflict
AOA Election
Ghaziabad news
Ghaziabad Society
Rajnagar Extension
River Heights
RWA Dispute
Society election
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
.jpeg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें