गुलमोहर गार्डन में ‘मेंटेनेंस बनाम मैनेजमेंट’ का मुद्दा गरमाया, टीम संकल्प ने मेनिफेस्टो भाग-2 से चुनाव में झोंकी ताकत
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
![]() |
| घोषणा पत्र-2 के साथ टीम संकल्प |
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन सोसायटी में एओए चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे मुद्दे भी धार पकड़ते जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के तीसरे दिन टीम संकल्प ने अपना मेनिफेस्टो भाग-2 जारी कर मुकाबले को और रोचक बना दिया। इस बार फोकस सीधे मेंटेनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजमर्रा की समस्याओं पर रखा गया है, जिससे साफ है कि चुनाव अब वादों से आगे बढ़कर सुविधाओं की जंग बन चुका है।
![]() |
| डोर टू डोर जनसंपर्क करती टीम संकल्प |
मेंटेनेंस पर सीधा फोकस
टीम संकल्प ने अपने दूसरे मेनिफेस्टो में साफ किया कि अब प्राथमिकता सोसायटी की जमीनी समस्याओं को ठीक करना है। इसमें क्लब और जिम के जीर्णोद्धार, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, मेंटेनेंस स्टाफ की कमी दूर करने और बार-बार होने वाले बिजली कट की समस्या का स्थायी समाधान शामिल है। साथ ही बालकनी के जर्जर प्लास्टर और दीवारों में हो रही सीपेज जैसी दिक्कतों को भी गंभीरता से उठाया गया है।
![]() |
| टीम संकल्प के लिए प्रचार करती महिलाएं |
फेज-2 की अधूरी चुनौतियां
मेनिफेस्टो में फेज-2 की समस्याओं को भी प्रमुखता दी गई है। टीम ने वादा किया है कि बिल्डर से दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगवाया जाएगा और डीजी सेट को पूरी तरह ऑपरेशनल किया जाएगा। पार्कों की बदहाल स्थिति सुधारने, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाने और पेंडिंग मैकेनिकल पार्किंग के आवंटन जैसे मुद्दों को भी एजेंडे में शामिल किया गया है। टावर-24 के बेसमेंट में आई दरारों को ठीक कराने का आश्वासन भी दिया गया है।
![]() |
| एल-2 टावर में प्रचार करते टीम के उम्मीदवार |
पारदर्शिता और शिकायत मंच
टीम संकल्प ने सोसायटी में पारदर्शिता लाने के लिए जीबीएम की मंजूरी से ग्रिविएंस रिड्रेसल फोरम बनाने का प्रस्ताव दोहराया है। इसके जरिए निवासी सीधे अपनी शिकायतें रख सकेंगे और बोर्ड से जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही वॉट्सऐप ग्रुप पर भी फोरम की सक्रिय भूमिका रखने की बात कही गई है, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान खुलकर हो सके।
![]() |
| प्रचार में साथियों संग जी-जान से जुटे अवधेश मित्तल |
डोर-टू-डोर से तेज हुआ प्रचार
मेनिफेस्टो जारी करने के साथ ही टीम संकल्प ने टावर T2, L2 और T15 में घर-घर जाकर प्रचार भी किया। उम्मीदवारों ने निवासियों से सीधे संवाद कर अपने एजेंडे को समझाया और समर्थन मांगा। टीम ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही मेनिफेस्टो का तीसरा भाग भी जारी किया जाएगा, जिससे चुनावी मुकाबला और तीखा होने की संभावना है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Ghaziabad
Election Campaign
Gulmohar Garden Election
Housing Society
maintenance problems
Rajnagar Extension
society issues
Team Sankalp
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें