- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रिवर हाइट्स में बिछ गई चुनाव की बिसात, 26 अप्रैल को चुनी जाएगी नई सरकार, शेड्यूल के साथ सख्त नियम लागू
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। रिवर हाइट्स सोसायटी में एओए चुनाव अब औपचारिक प्रक्रिया में प्रवेश कर गया है। 26 अप्रैल को वोटिंग के जरिए नई एओए चुनी जाएगी। चुनाव अधिकारी ऋचा chaudhari ने पूरा शेड्यूल जारी करते हुए साफ कर दिया है कि इस बार चुनाव तय टाइमलाइन और सख्त नियमों के तहत कराए जाएंगे, जिससे प्रक्रिया को लेकर किसी तरह की गुंजाइश न रहे।
वोटर लिस्ट पर निगरानी
ऋचा चौधरी के अनुसार 30 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस पर आपत्तियां 11 अप्रैल तक ली जाएंगी और सभी आपत्तियां कार्यालय में ही जमा करनी होंगी। इसके बाद 13 अप्रैल को शाम 4 बजे फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसी सूची के आधार पर मतदान होगा, इसलिए वोटर लिस्ट को लेकर अंदरखाने सक्रियता भी बढ़ गई है।
नामांकन का कैलेंडर
जारी कार्यक्रम के मुताबिक 13 अप्रैल को शाम 4:15 बजे से नामांकन पत्र मिलेंगे। 14 अप्रैल शाम 5 बजे तक नामांकन जमा करने की अंतिम समय-सीमा तय की गई है। 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी और उसी दिन अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव 10 सदस्य पदों के लिए होगा और नामांकन शुल्क नॉन-रिफंडेबल रखा गया है।
कड़ी व्यवस्था में होगा मतदान
26 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक क्लब हाउस में मतदान कराया जाएगा। चुनाव अधिकारी के अनुसार पूरी वोटिंग प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। मतदान के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक दिखाना होगा। वहीं मतदान स्थल पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक रहेगी।
उसी दिन नतीजे, हलचल तेज
मतदान खत्म होते ही 26 अप्रैल को शाम 4:15 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम उसी दिन घोषित होंगे। पूरी काउंटिंग उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी। शेड्यूल जारी होते ही सोसायटी में चुनावी हलचल तेज हो गई है और इच्छुक लोगों की सरगर्मी साफ नजर आने लगी है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA election schedule
apartment election news
election process update
Ghaziabad AOA Election
Ghaziabad society news
Rajnagar Extension news
River Heights election
voting rules society
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें