- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। जिले के 64 वर्षीय धावक महिपाल सिंह ने गुजरात के भावनगर में आयोजित हाफ मैराथन में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी इस उपलब्धि की खेल जगत और स्थानीय लोगों में खूब सराहना हो रही है।
भावनगर में दिखाया दम
गुजरात के भावनगर स्थित महाराजा कृष्ण कुमार सिंहजी स्टेडियम में रविवार को आयोजित हाफ मैराथन में महिपाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में उन्होंने करीब 400 धावकों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
एक घंटा 25 मिनट में पूरी की दौड़
महिपाल सिंह ने 25 किलोमीटर की हाफ मैराथन को एक घंटा 25 मिनट में पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस जीत ने यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और मेहनत व अनुशासन से किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है।
पहले भी जीत चुके कई पदक
यह पहली बार नहीं है जब महिपाल सिंह ने मैराथन में जीत हासिल की हो। इससे पहले भी वह कई बड़ी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट पर आयोजित केडी मैराथन, अलवर की टाइगर हाफ मैराथन, वडोदरा इंटरनेशनल मैराथन की मॉर्निंग रन, जैसलमेर की बीएसएफ डेजर्ट वॉरियर्स मैराथन, एसबीआई ग्रीन हाफ मैराथन और तवांग मैराथन में भी वह स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Ghaziabad Runner
Gold Medal
Gujarat Marathon
Half Marathon
Indian Runner
Mahipal Singh
Senior Marathon
Veteran Athlete
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें