- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में बाइक से बार-बार पेट्रोल चोरी से परेशान एक निवासी ने अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने चोरों के नाम बाइक पर ही पर्ची लगा दी, जिस पर लिखा है- “हे चोर जी इतनी दया करो कि बाइक पेट्रोल पम्प तक चली जाये, हर बार आपने तो सारा ही पेट्रोल निकाल लिया।” यह मामला अब सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
बार-बार पेट्रोल चोरी
एम-1/411 फ्लैट निवासी एडवोकेट विक्रम चौधरी ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल से लगातार पेट्रोल चोरी हो रहा है। कई बार आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आखिरकार परेशान होकर उन्होंने चोरों के नाम ही यह पर्ची लिखकर बाइक पर लगा दी, जो अब सोसायटी में चर्चा का विषय बन गई है।
सीसीटीवी पर उठे सवाल
विक्रम चौधरी का कहना है कि सोसायटी में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे ही नहीं हैं और जहां लगे हैं उनमें से भी कई खराब पड़े हैं। इसके बावजूद कैमरों की एएमसी का पैसा निवासियों के मेंटेनेंस चार्ज से लिया जा रहा है। उनका आरोप है कि सुरक्षा के बजाय त्योहारों पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
एओए के खिलाफ नाराजगी
सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी ने कहा कि बोर्ड मीटिंग में कई बार आधुनिक सीसीटीवी लगाने का मुद्दा उठाया गया, लेकिन बोर्ड मेंबरों की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। वहीं पूर्व महामंत्री आर.के. गर्ग ने कहा कि यदि पदाधिकारी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए, ताकि सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
CCTV Issue
Ghaziabad news
Ghaziabad Society
Golulmohar Enclave News
Petrol Theft
RWA Dispute
Security Lapse
Society Security
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें