- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गुलमोहर गार्डन में चुनाव ने पकड़ी रफ्तार: 'टीम संकल्प' ने फूंका बिगुल, मेनिफेस्टो में बदलाव का रोडमैप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की प्रसिद्ध गुलमोहर गार्डन सोसाइटी में एओए (AOA) चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवारों की अंतिम सूची सार्वजनिक होते ही चुनावी दंगल शुरू हो चुका है। इसी क्रम में अवधेश मित्तल के नेतृत्व वाली 'टीम संकल्प' ने पूरे दमखम के साथ जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। टावर T-1 में प्रचार के दौरान निवासियों ने टीम का जोरदार स्वागत किया और समर्थन का भरोसा दिया। टीम ने निवासियों के सामने अपना विस्तृत घोषणा पत्र रखा, जिसमें सोसाइटी की पुरानी समस्याओं के समाधान और भविष्य के विकास का पूरा खाका तैयार किया गया है।
![]() |
| चुनाव के लिए वोटरों के घर पहुंची टीम संकल्प |
वित्तीय शुचिता और फंड की रिकवरी
टीम संकल्प ने अपने मेनिफेस्टो में पिछले कार्यकाल के दौरान हुए वित्तीय कुप्रबंधन को खत्म करने का संकल्प लिया है। टीम का मुख्य लक्ष्य सोसाइटी से गायब हुए लगभग 80 लाख रुपये का हिसाब जनता के सामने लाना है। साथ ही, टीम ने एलान किया है कि बिल्डर के साथ बंद पड़ी वार्ता को पुनः शुरू कर IFMS फंड की वापसी सुनिश्चित की जाएगी। मेनिफेस्टो में स्पष्ट किया गया है कि फंड का उपयोग केवल सोसाइटी के विकास और निवासियों की सुविधाओं के लिए ही किया जाएगा।
![]() |
| घर-घर प्रचार करती टीम संकल्प |
बुनियादी ढांचा और तकनीकी सुधार
सोसाइटी को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए टीम संकल्प ने टेक्नोलॉजी आधारित सुरक्षा सिस्टम लागू करने का वादा किया है, जिसमें फाइबर ऑप्टिक आधारित इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी शामिल है। इसके अलावा, बिजली की समस्या से निपटने के लिए फेज-2 के दोनों नए DG सेट को चालू करना, सोलर सिस्टम का उपयोग और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की ओवरहालिंग मुख्य एजेंडा है। मेनिफेस्टो में फेज-1 के क्लब, जिम का जीर्णोद्धार और टावरों की लिफ्टों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराकर उनकी मरम्मत कराने का भी वादा किया गया है।
![]() |
| प्रचार में जुटे टीम संकल्प के उम्मीदवार |
पारदर्शिता और रेजिडेंट वेलफेयर मॉडल
प्रशासनिक सुधारों के तहत टीम ने “शिकायत निवारण मंच" के गठन का प्रस्ताव रखा है, जो बोर्ड के प्रभाव से मुक्त होकर निवासियों की शिकायतों का निपटारा करेगा। पार्किंग में बढ़ी विसंगतियों को दूर करने के लिए पार्किंग मैपिंग और कॉमन एरिया को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही गई है। इसके साथ ही सीनियर सिटीजन और नारी शक्ति के सम्मान को वापस स्थापित करने और “पेशेवर परामर्श” के माध्यम से सोसाइटी के कार्य कराने पर जोर दिया गया है।
टीम संकल्प के प्रमुख चेहरे
चुनावी मैदान में अवधेश मित्तल की टीम संकल्प से आकांक्षा गुप्ता, मुकेश भटनागर, वरुण गोयल, प्रमोद कुमार, राजेश शर्मा, रचना शर्मा, संचित जैन, रवि अग्रहरी, समीर कुमार त्रेहन और चमन लाल प्रत्याशी जीत का संकल्प लेकर उतरे हैं।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Polls
Election Campaign
financial transparency
Infrastructure Development
Resident welfare
Security Upgrade
Society Manifesto
Team Sankalp
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें