क्लीन स्वीप के अगले ही दिन सेवी विला डे की नई एओए का बड़ा दांव, डीएम-डीआर के सामने रख दी ये बड़ी मांग...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। के राजनगर एक्सटेंशन स्थित सेवी विला डे सोसायटी में 22 मार्च को क्लीन स्वीप से जीत दर्ज करने वाली टीम एसवीडी परिवार ने अगले ही दिन ऐसा कदम उठा दिया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 23 मार्च को पहली कार्यकारिणी बैठक के साथ ही नई एओए ने जिलाधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर अहम मांगें रख दीं।
जीत के बाद तुरंत एक्शन
क्लीन स्वीप के बाद टीम ने देरी नहीं की और 23 मार्च की सुबह 8 बजे पहली बैठक आयोजित कर दी। इस बैठक में सभी निर्वाचित सदस्यों ने हिस्सा लिया और पदाधिकारियों का चयन करते ही प्रशासन को पत्राचार शुरू कर दिया। इससे साफ हो गया कि नई टीम शुरुआत से ही फैसलों को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है।
![]() |
| पहली कार्यकारिणी की बैठक में शामिल रेजिडेंट्स |
युवाओं के हाथों कमान
पहली ही बैठक में कार्यकारिणी ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए विकास सिंह को अध्यक्ष, गौरव गुप्ता को उपाध्यक्ष और सत्यजीत कुमार को सचिव चुना। गरिमा सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा रीति सिंह, मनीष गर्ग, मनीष त्रिपाठी, अमित कुमार, शिल्पी और हेमंत कुमार को सदस्य बनाया गया है। टीम की यह संरचना साफ तौर पर नई ऊर्जा और बदलाव के इरादे को दिखाती है।
डीएम-डीआर के सामने रखी ये मांग
नई एओए ने डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसायटीज एवं चिट्स, गाजियाबाद को भेजे पत्र में वर्ष 2025-26 के लिए बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का पंजीकरण जल्द करने की मांग की है। वहीं जिलाधिकारी गाजियाबाद को भेजे गए पत्र में नई कार्यकारिणी के गठन की जानकारी देते हुए चुनाव प्रक्रिया का पूरा ब्यौरा दिया गया है। सबसे अहम बात यह रही कि टीम ने पूर्व एओए से तत्काल हैंडओवर कराने और सोसायटी के बैंक खातों के वित्तीय अधिकार नई कमेटी को सौंपने की सीधी मांग रख दी।
वित्तीय अनियमितताओं का हवाला
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व एओए पर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले पहले से लंबित हैं। ऐसे में नई टीम ने खातों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जल्द से जल्द अधिकार हस्तांतरण की जरूरत बताई है। टीम का कहना है कि बिना अधिकार के सोसायटी के कामकाज और निवासियों की समस्याओं का समाधान संभव नहीं है।
नई एओए, नई चाल
क्लीन स्वीप के बाद जिस तेजी से नई टीम ने मोर्चा संभाला है, उससे साफ संकेत है कि सेवी विला डे में अब कामकाज की रफ्तार और तरीका दोनों बदलने वाले हैं। पहले ही दिन बड़ा दांव खेलकर नई एओए ने यह जता दिया है कि अब फैसले तेजी से होंगे और असर भी दिखाई देगा।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Election
Apartment news
Ghaziabad news
Local Governance
New Committee
Rajnagar extension
Society Update
SVD AOA
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें