- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन में 22 मार्च को होने वाले एओए चुनाव से ठीक पहले प्रचार के आखिरी दिन माहौल अचानक टीम संकल्प के पक्ष में झुकता नजर आया। पूरे दिन चले डोर-टू-डोर अभियान में जिस तरह से मेंबर रेजिडेंट्स ने टीम का स्वागत किया, उससे चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ होती दिख रही है। टावर-19, टावर-13 और एल-4 में टीम संकल्प को मिला समर्थन सिर्फ भीड़ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों के मूड में भी बदलाव साफ दिखा।
आखिरी दिन आक्रामक प्रचार
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन टीम संकल्प ने पूरी रणनीति के साथ मैदान संभाला। उम्मीदवारों और समर्थकों की टीम सुबह से ही टावर-19, 13 और एल-4 में सक्रिय रही, जहां हर फ्लैट तक पहुंचकर उन्होंने अपनी योजनाएं विस्तार से रखीं। साफ-सफाई, सुरक्षा और मेंटेनेंस जैसे मुद्दों पर टीम का फोकस दिखा, जिसे मेंबर रेजिडेंट्स ने गंभीरता से सुना और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
![]() |
| अलग-अलग टावर में वोट मांगती टीम संकल्प |
टावरों में दिखा झुकाव
जनसंपर्क के दौरान तीनों टावरों में जिस तरह से लोगों ने टीम संकल्प को समर्थन दिया, उसने मुकाबले को एकतरफा बनाने के संकेत दे दिए हैं। कई जगह रेजिडेंट्स ने खुलकर कहा कि इस बार बदलाव जरूरी है। यही कारण रहा कि प्रचार के दौरान हर टावर में टीम के पक्ष में माहौल बनता नजर आया।
मतदान से पहले बढ़त
22 मार्च को होने वाले मतदान से ठीक पहले टीम संकल्प खुद को मजबूत स्थिति में मान रही है। प्रचार के अंतिम दिन मिली प्रतिक्रिया के बाद टीम ने साफ तौर पर जीत का दावा किया है। हालांकि अंतिम फैसला मतपेटी में बंद होगा, लेकिन मौजूदा माहौल को देखकर माना जा रहा है कि टीम संकल्प बढ़त के साथ चुनावी दौड़ में सबसे आगे निकल चुकी है।
![]() |
| पूरी ताकत से प्रचार करती टीम संकल्प |
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA voting
Election Campaign
Ghaziabad Residents
Gulmohar Election
Rajnagar extension
Society election
Team Sankalp
voting day
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें