 |
| चुनाव में जीत के बाद टीम सक्षम और उसके समर्थक |
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। तीन बार टलने और करीब छह महीने की देरी के बाद आखिरकार राजनगर एक्सटेंशन की बालमुकुंद रेजिडेंसी सोसायटी में एओए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें ‘टीम सक्षम’ ने क्लीन स्वीप करते हुए पूरी सत्ता पर कब्जा जमा लिया। अगस्त 2025 में एओए का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन चुनाव नहीं कराए जा रहे थे। ऐसे में तमाम विवादों, आरोपों और लंबे इंतजार के बाद हुए इस चुनाव में करीब 250 फ्लैट की सोसायटी के लगभग 180 वोटरों ने खुलकर मतदान किया और एकतरफा जनादेश दिया।
शांतिपूर्ण हुआ मतदान
चुनाव अधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा के अनुसार 29 मार्च 2026 को पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। उन्होंने बताया कि पहले तीन बार तारीख टलने के बावजूद मतदान के दिन कोई विवाद सामने नहीं आया और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। वोटरों की अच्छी भागीदारी ने चुनाव को निर्णायक बना दिया।
 |
| टीम सक्षम के विजेता प्रत्याशी जीत के बाद प्रसन्न मुद्रा में |
टॉप 10 में सक्षम का कब्जा
डॉ. मिश्रा के मुताबिक मतगणना में सबसे ज्यादा वोट मोहित वशिष्ठ (102.42) को मिले। इसके बाद अनुभव शर्मा (101.6), रोहित दीक्षित (100.48), विकास शर्मा (98.90), रोहित गुप्ता (96.53), शोभित मित्तल (94.40), अभिषेक सिंह (94.34), राजेश कुमार गुप्ता (93.00), कोमल देवी (91.38) और अमित कुमार श्रीवास्तव (91.32) टॉप 10 में रहे। ये सभी प्रत्याशी ‘टीम सक्षम’ से थे और सभी ने भारी प्रतिशत से जीत दर्ज की।
विपक्ष का सूपड़ा साफ
चुनाव में पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट शबनम खान की टीम को पूरी तरह हार का सामना करना पड़ा। उनकी टीम के सभी प्रत्याशी पीछे रह गए। हारने वालों में प्रकाश राजन (20.81), धर्मेंद्र श्री मौर्य (20.07), शबनम खान (9.14), प्राची मल्ल (18.56), उपेंद्र बहादुर सिंह (19.86) और राजेश गुप्ता (16.44) शामिल हैं। नतीजों ने साफ कर दिया कि इस बार वोटरों ने पूरी तरह बदलाव के पक्ष में मतदान किया।
देरी के बाद साफ जनादेश
डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि एओए का कार्यकाल अगस्त 2025 में खत्म होने के बावजूद चुनाव न होना लगातार विवाद की वजह बना हुआ था। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम अब निवासियों के भरोसे पर खरी उतरते हुए व्यवस्थाओं में सुधार करेगी।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें