- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजिडेंसी में एओए चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। 5 अप्रैल 2026 को होने वाले चुनाव के लिए ‘टीम लक्ष्य’ ने शनिवार को डी-ब्लॉक से अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी। पहले ही दिन टीम के उम्मीदवार पूरे उत्साह के साथ मैदान में नजर आए और घर-घर जाकर अपनी बात रखी। सोसायटी के कुल 902 फ्लैटों में रहने वाले करीब 655 मतदाता इस बार नई एओए चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
![]() |
| टीम लक्ष्य को मिलता जनसमर्थन |
डी-ब्लॉक से शुरुआत
टीम लक्ष्य ने तय रणनीति के तहत डी-ब्लॉक से प्रचार अभियान की शुरुआत की। प्रत्याशी सीधे निवासियों के बीच पहुंचे, उनकी समस्याएं सुनीं और अपने विजन के बारे में जानकारी दी। शुरुआत को सधे हुए तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे टीम की तैयारी साफ झलकी। इस दौरान टीम लक्ष्य के उम्मीदवारों को ब्लॉक के वोटर्स का पूरा समर्थन मिलता नजर आया। कहा जा सकता है कि टीम लक्ष्य पहले ही दिन टेस्ट में पास होती नजर आई।
जोश और जज्बे की झलक
प्रचार के दौरान टीम के सभी सदस्य पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ नजर आए। टीम लक्ष्य की ओर से देशमणि शर्मा (ब्लॉक-G), वरुण झारखरिया (ब्लॉक-B), डॉ. पंकज कुमार (ब्लॉक-H), अतुल कुमार जैन (ब्लॉक-G), हरिओम कुमार भाटी (ब्लॉक-F), आनंद प्रकाश गौतम (ब्लॉक-J), मोहित बाना (ब्लॉक-A), जितिन आनंद (ब्लॉक-D), आशुतोष पांडेय (ब्लॉक-I) और ऋषि राज चोपड़ा (ब्लॉक-E) चुनावी मैदान में उतरे हैं। प्रत्याशियों ने साफ किया कि वे सोसायटी में पारदर्शी और जिम्मेदार प्रशासन देने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
टीम लक्ष्य का घोषणा पत्र
टीम लक्ष्य ने अपने प्रमुख मुद्दों को भी सामने रखा, जिसमें वित्तीय पारदर्शिता, जिम का पुनर्निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई है। टीम का कहना है कि इन मुद्दों पर ठोस काम कर सोसायटी में वास्तविक बदलाव लाया जाएगा।
![]() |
| रेजिडेंट वोटर से बात करते टीम लक्ष्य के उम्मीदवार |
सीधा मुकाबला तय
इस बार चुनाव में कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं और कोई भी निर्दलीय उम्मीदवार नहीं है। मुकाबला सीधे ‘टीम लक्ष्य’ और ‘क्लासिक विकास मंच’ के बीच माना जा रहा है। क्लासिक विकास मंच की ओर से पूर्व अध्यक्ष विकास चौधरी और पूर्व उपाध्यक्ष विशाल वर्मा एक बार फिर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Election
Classic Residency
Election Campaign
financial transparency
Ghaziabad Society
Gym Renovation
Society Security
Team Lakshya
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें