राजनगर एक्सटेंशन: खोड़ा आग हादसे के बाद ब्रेव हार्ट्स सोसायटी अलर्ट, फायर उपकरणों की कराई जांच

फायर इक्यूपमेंट्स की जांच करते मेंटनेंसकर्मी 
विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। खोड़ा कॉलोनी के संगम विहार/बीरबल नगर में तीन मार्च की रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक दंपत्ति की मौत की घटना के बाद सोसायटियों में सतर्कता बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में राजनगर एक्सटेंशन की ब्रेव हार्ट्स सोसायटी एओए प्रबंध समिति ने मेंटिनेंस विभाग के साथ मिलकर सोसायटी में लगे सभी फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच कराई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

फायर उपकरणों की जांच

ब्रेव हार्ट्स सोसायटी की एओए प्रबंध समिति ने मेंटिनेंस टीम के साथ मिलकर परिसर में लगे फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की जांच की। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी उपकरण सही तरीके से काम कर रहे हैं और आपात स्थिति में उनका उपयोग तुरंत किया जा सके।

सुरक्षा पर खास जोर

सोसायटी अध्यक्ष लवीश त्यागी ने बताया कि हाल ही में खोड़ा कॉलोनी में हुई दर्दनाक घटना को देखते हुए सोसायटी प्रबंधन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। उनका कहना है कि सोसायटी में रहने वाले हर निवासी की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है, इसलिए समय-समय पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जाती है।

गर्मी से पहले तैयारी

सोसायटी प्रबंधन का कहना है कि आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए आग से बचाव के लिए अन्य सुरक्षात्मक कदम भी उठाए जाएंगे। इसमें इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच, सुरक्षा उपकरणों का नियमित मेंटिनेंस और निवासियों को जागरूक करने जैसे कदम शामिल होंगे।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ