- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
![]() |
| जोरदार प्रचार करती टीम संकल्प |
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन सोसायटी में एओए चुनाव अब सीधे मुद्दों की लड़ाई बनता जा रहा है। तीसरे दिन टीम संकल्प ने अपने प्रचार को धार देते हुए वित्तीय सुधार का ऐसा एजेंडा सामने रखा, जिसने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। टीम ने साफ कहा कि अब सोसायटी में “छिपा हुआ हिसाब” नहीं चलेगा, हर खर्च और हर फैसला खुले मंच पर होगा।
छुपे आंकड़ों पर सीधा वार
टीम संकल्प ने दावा किया कि अब तक सोसायटी की वित्तीय स्थिति पूरी तरह साफ नहीं रही है। इसी को मुद्दा बनाते हुए उन्होंने सभी देनदारियों का पूरा खुलासा करने का वादा किया। साथ ही स्वतंत्र वित्तीय ऑडिट कराने की बात कही, ताकि हर लेन-देन की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदारी तय हो सके।
‘ओपन बुक सिस्टम’ से बदलेगा खेल
प्रचार के दौरान टीम ने ‘ओपन बुक सिस्टम’ लागू करने की घोषणा की, जिसके तहत हर निवासी कभी भी खातों को देख सकेगा। बड़े खर्चों पर आम सभा की मंजूरी अनिवार्य होगी, जिससे कुछ लोगों के बजाय पूरी सोसायटी की भागीदारी सुनिश्चित होगी। टीम ने हर साल सही बजट और मजबूत वित्तीय योजना लाने का भी भरोसा दिलाया।
![]() |
| टीम संकल्प डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए |
हर महीने रिपोर्ट, हर बिल सार्वजनिक
टीम संकल्प ने वादा किया कि हर महीने आय-व्यय की रिपोर्ट निवासियों के साथ साझा की जाएगी। इतना ही नहीं, सभी बड़े बिल भी सार्वजनिक किए जाएंगे। डीजल जनरेटर की संचालन लागत का पारदर्शी समायोजन किया जाएगा और सामान्य क्षेत्रों में सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था को बढ़ावा देकर खर्च कम करने की योजना भी सामने रखी गई।
खुद से शुरू पारदर्शिता की मिसाल
सबसे अलग और असरदार घोषणा करते हुए टीम ने कहा कि बोर्ड सदस्य अपने हर महीने के बिजली बिल भी सार्वजनिक करेंगे। टीम का कहना है कि पारदर्शिता की शुरुआत खुद से होगी, तभी सिस्टम में भरोसा बनेगा। इसी भरोसे के दम पर टीम संकल्प ने तीसरे दिन भी पूरे जोश के साथ प्रचार करते हुए जीत का दावा दोहराया।
AOA Election
Audit System
Financial Reform
Ghaziabad news
Gulmohar Garden
Rajnagar Extension
Society Transparency
Team Sankalp
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें