गुलमोहर गार्डन में चुनावी बिगुल, ‘टीम उन्नति’ ने लोटस टावर से शुरू किया जोरदार प्रचार

चुनाव प्रचार करते टीम उन्नति के उम्मीदवार
विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन सोसायटी में 22 मार्च को होने वाले एओए चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। उम्मीदवारों की सूची सामने आने के बाद सभी 21 प्रत्याशी अब पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर गए हैं और मेंबर वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश शुरू हो गई है। इसी कड़ी में टीम उन्नति के उम्मीदवारों ने भी आज से जोरदार प्रचार अभियान शुरू कर दिया।

उम्मीदवार मैदान में सक्रिय

उम्मीदवारों के नाम घोषित होते ही सोसायटी का माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। सभी 21 प्रत्याशी अब अलग-अलग टावरों में जाकर मेंबर वोटरों से संपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। रविवार को होने वाले चुनाव से पहले सोसायटी में चुनावी हलचल साफ दिखाई देने लगी है।
जोश के साथ प्रचार में उतरी टीम उन्नति

उन्नति टीम का प्रचार शुरू

इसी क्रम में टीम उन्नति के सभी दस उम्मीदवार भी आज से प्रचार अभियान में जुट गए। टीम ने लोटस टावर से कैम्पेनिंग की शुरुआत की और घर-घर जाकर निवासियों से मुलाकात कर समर्थन मांगा। टीम के सदस्यों ने सोसायटी में बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और निवासियों के हितों की बात को प्रमुख मुद्दा बताया।

पारदर्शिता का वादा

टीम उन्नति की ओर से कहा गया कि उनका उद्देश्य सोसायटी में बेहतर प्रबंधन, स्वच्छता, सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत करना है। टीम ने निवासियों से अपील की है कि वे अपने वोट का इस्तेमाल करते हुए सोसायटी के बेहतर भविष्य के लिए उनका साथ दें।
पूर्व अध्यक्ष अभिषेक पांडेय के दावे

पूर्व अध्यक्ष फिर मैदान में

टीम उन्नति की ओर से पूर्व एओए अध्यक्ष अभिषेक पांडेय एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। उनके साथ पैनल के अन्य उम्मीदवार भी पूरे जोश के साथ प्रचार में जुटे हुए हैं। सोसायटी में अब सभी की नजर 22 मार्च को होने वाले मतदान और उसी दिन आने वाले नतीजों पर टिकी है।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ