- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
ट्रोनिका सिटी में डबल मर्डर से सनसनी: युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी और दोस्त को उतारा मौत के घाट
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे ट्रोनिका सिटी इलाके में देर रात हुए डबल मर्डर ने इलाके में दहशत फैला दी। पत्नी के अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपने ही घर को खून से रंग दिया। आरोपी राशिद ने अपनी पत्नी शबनम और अपने दोस्त फहीम को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। रात के सन्नाटे में हुई इस वारदात ने पूरे मोहल्ले को हिला कर रख दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर का मंजर देख हर कोई सन्न रह गया।
डायल 112 पर मिली सूचना
रात करीब 12:40 बजे डायल 112 पर बुद्ध बाजार इलाके में झगड़े और दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो वहां शबनम (36) और फहीम (32) खून से लथपथ पड़े मिले। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
![]() |
| डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी |
शक में हुई वारदात
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया कि शबनम आरोपी राशिद की पत्नी थी, जबकि फहीम उसका करीबी दोस्त था। दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक राशिद को था और इसी को लेकर पहले भी विवाद होते रहे थे। शक धीरे-धीरे इतना गहरा गया कि राशिद ने गुस्से में आकर दोनों को गोली मार दी।
![]() |
| इसी घर में हुई वारदात |
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से तहरीर ली जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी राशिद की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Crime News
Double Murder
Ghaziabad Crime
Ghaziabad news
husband crime
illegal relation
murder case
tronica city
UP Police
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें