- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
![]() |
| प्रचार के दूसरी दिन जोश में टीम संकल्प |
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन सोसाइटी में एओए चुनाव अब पूरी तरह से रफ्तार पकड़ चुका है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होने के बाद प्रचार अभियान तेज हो गया है। अवधेश मित्तल के नेतृत्व वाली ‘टीम संकल्प’ ने दूसरे दिन भी जोरदार जनसंपर्क करते हुए सोमवार को T-4, L-1 और L-4 टावरों में प्रचार कर समर्थन जुटाया। निवासियों के बीच टीम को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और बदलाव की मांग खुलकर सामने आई।
![]() |
| डोर टू डोर जनसंपर्क करते उम्मीदवार |
दूसरे दिन प्रचार अभियान तेज
टीम संकल्प ने सोमवार को सोसाइटी के T-4, L-1 और L-4 टावरों में डोर-टू-डोर कैंपेन चलाया। टीम के सदस्यों ने निवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अपने मेनिफेस्टो की प्रमुख बातें साझा कीं। कई जगहों पर लोगों ने मौजूदा व्यवस्था पर नाराजगी जताई और टीम के पक्ष में समर्थन का भरोसा दिया।
![]() |
| अपने पक्ष में माहौल बनाती टीम संकल्प |
‘बदलाव चाहता है हर निवासी’
टीम लीडर अवधेश मित्तल ने कहा कि सोसाइटी के हर टावर में निवासियों का एक ही स्वर है कि बदलाव जरूरी है। खासतौर पर फेस-1 की दुर्दशा से लोग बेहद परेशान हैं और अब नई व्यवस्था चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि टीम संकल्प को हर वर्ग से समर्थन मिल रहा है और यह चुनाव पारदर्शिता बनाम अव्यवस्था का बन गया है।
![]() |
| वोटर को अपना मेनिफेस्टो बताते उम्मीदवार |
मेनिफेस्टो में सुधार का रोडमैप
टीम संकल्प ने अपने घोषणा पत्र में वित्तीय पारदर्शिता को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया है। करीब 80 लाख रुपये के कथित गायब फंड का हिसाब सार्वजनिक करने, बिल्डर से IFMS फंड की वापसी और सोसाइटी विकास में उसके उपयोग का वादा किया गया है। साथ ही, फाइबर ऑप्टिक आधारित सुरक्षा सिस्टम, नए DG सेट चालू करना, सोलर सिस्टम लागू करना और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की ओवरहालिंग भी एजेंडे में शामिल है।
![]() |
| प्रचार में जी-जान से जुटी टीम संकल्प |
सुविधाओं और प्रशासनिक सुधार पर फोकस
मेनिफेस्टो में क्लब और जिम का जीर्णोद्धार, लिफ्टों का थर्ड पार्टी ऑडिट, पार्किंग मैपिंग और कॉमन एरिया से अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। इसके अलावा “शिकायत निवारण मंच” बनाकर निवासियों की समस्याओं का निष्पक्ष समाधान करने का भी वादा किया गया है। टीम ने पेशेवर परामर्श के जरिए सोसाइटी संचालन और सीनियर सिटीजन व महिलाओं के सम्मान को प्राथमिकता देने की बात कही है।
टीम संकल्प के ये चेहरे मैदान में
टीम संकल्प की ओर से आकांक्षा गुप्ता, मुकेश भटनागर, वरुण गोयल, प्रमोद कुमार, राजेश शर्मा, रचना शर्मा, संचित जैन, रवि अग्रहरी, समीर कुमार त्रेहन और चमन लाल चुनावी मैदान में हैं, जो जीत का संकल्प लेकर प्रचार में जुटे हैं।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Election
Avdhesh Mittal
Election Campaign
Ghaziabad news
Gulmohar Garden
Rajnagar Extension
Society election
Team Sankalp
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें