ऑफिसर सिटी-2 में बदलाव की बयार, टीम सत्यम को मिल रहा जनसमर्थन

वोटर्स के बीच टीम सत्यम के प्रत्याशी
विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी 2 में सोसायटी चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह बदल चुका है। टीम सत्यम पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी है और वोटर्स के बीच जाकर अपने घोषणा पत्र की घोषणाओं को रख रही है। सोसायटी में बदलाव की लहर साफ नजर आ रही है।

सोसायटी में बदलाव की लहर

ऑफिसर सिटी 2 के हर टावर और हर फ्लोर पर अब सिर्फ एक ही चर्चा है: बदलाव। निवासी खुलकर कह रहे हैं कि इस बार सोसायटी को नई दिशा चाहिए। टीम सत्यम के प्रत्याशी जब घर-घर पहुंच रहे हैं तो लोग खुद आगे बढ़कर उनका स्वागत कर रहे हैं और समस्याओं पर खुलकर बात कर रहे हैं।
टीम सत्यम के समर्थन में रेजिडेंट्स

पिछली एओए से वोटर्स नाराज

वोटर्स में पिछली एओए को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। कई निवासियों का आरोप है कि पिछली एओए हार की घबराहट में चुनाव को बार-बार जबरन टालती रही। मेंटेनेंस, सिक्योरिटी और पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर काम न होने से लोगों में रोष है। अब लोग कह रहे हैं कि टालमटोल की राजनीति नहीं चलेगी।

टीम सत्यम को मिल रहा समर्थन

टीम सत्यम के प्रचार में जिस तरह महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी दिख रही है, उससे साफ है कि पैनल को मजबूत जनसमर्थन मिल रहा है। पर्चा बांटने से लेकर ग्रुप मीटिंग तक हर जगह लोग टीम के साथ खड़े दिख रहे हैं। प्रत्याशियों का कहना है कि यह समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ