- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की गौर कैसकेड्स सोसायटी में 19 अप्रैल 2026 को होने वाले एओए चुनाव को लेकर माहौल गर्म हो चुका है। नामांकन प्रक्रिया के तहत टीम संकल्प के 10 सदस्यों ने संयुक्त रूप से अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में एंट्री की है। टीम ने घोषणा पत्र के साथ अपने सभी उम्मीदवारों का विस्तृत प्रोफाइल भी जारी किया है, जिसमें उनकी शिक्षा, तकनीकी अनुभव और पेशेवर पृष्ठभूमि को सामने रखा गया है।
अनुभव और दमदार प्रोफाइल
टीम संकल्प ने अपने उम्मीदवारों के प्रोफाइल के जरिए साफ संदेश देने की कोशिश की है कि सोसायटी प्रबंधन केवल वादों से नहीं, बल्कि अनुभव और समझ से चलता है। टीम के सदस्यों में टेक्निकल, साइंटिफिक, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और मैनेजमेंट फील्ड का अनुभव रखने वाले लोग शामिल हैं। टीम का दावा है कि 2019 से 2023 के कार्यकाल में उन्होंने सोसायटी की व्यवस्थाओं को बेहतर स्तर तक पहुंचाया और उसी अनुभव को फिर से आगे बढ़ाने का लक्ष्य है।
घोषणा पत्र में विजन
घोषणा पत्र में सोसायटी की व्यवस्थाओं को उच्च स्तर पर बनाए रखने और उन्हें और बेहतर करने का रोडमैप पेश किया गया है। टीम ने स्पष्ट किया है कि उनका फोकस केवल मौजूदा सुविधाओं को संभालना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक और टिकाऊ बनाना भी है। टीम संकल्प का कहना है कि अनुभवी और तकनीकी समझ रखने वाली टीम ही लंबे समय तक सोसायटी को व्यवस्थित और सुचारु रूप से चला सकती है।
सोलर प्लान बड़ा दांव
टीम संकल्प ने अपने “की फोकस एरिया” में टॉप फ्लोर की छतों पर सोलर पैनल लगाने का प्रस्ताव रखा है, जिसे बड़ा गेमचेंजर बताया जा रहा है। इसके जरिए बिजली खर्च में भारी कमी, कॉमन एरिया लाइटिंग की खपत में 70% तक कटौती, डीजल जनरेटर पर निर्भरता घटाने और टॉप फ्लोर फ्लैट्स को गर्मी से राहत जैसे फायदे गिनाए गए हैं। साथ ही, लंबे समय में मेंटेनेंस शुल्क पर भी दबाव कम करने की बात कही गई है, जो सीधे तौर पर रेजिडेंट्स के हित में बताया जा रहा है।
प्रचार में घोषणा पत्र और उम्मीदवारों के प्रोफाइल के साथ टीम संकल्प अब वोटर्स के बीच अपने एजेंडे को प्रमुखता से रख रही है। अनुभव, तकनीकी समझ और दीर्घकालिक प्लानिंग को आधार बनाकर टीम सोसायटी में भरोसे का माहौल बनाने की कोशिश में जुटी है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Election
election update
Gaur Cascades
Ghaziabad news
Resident welfare
Sankalp Team
Society election
Solar Plan
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें