- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजिडेंसी में एओए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ‘टीम लक्ष्य’ ने पूरी ताकत झोंक दी। पूरे दिन अलग-अलग टावरों और ब्लॉकों में जनसंपर्क कर टीम ने माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश की। लगातार संवाद और सक्रियता के बीच रेजिडेंट्स का रुझान भी टीम के समर्थन में खुलकर सामने आता दिखा।
आखिरी दिन पूरी ताकत
प्रचार के अंतिम दिन टीम के प्रत्याशी सुबह से देर शाम तक सोसायटी में सक्रिय रहे। घर-घर पहुंचकर वोटरों से मुलाकात की गई और अब तक किए गए वादों व एजेंडे को दोहराया गया। पूरे अभियान में टीम की एकजुटता और जीत के प्रति दृढ़ संकल्प साफ नजर आया।
रेजिडेंट्स का जोरदार समर्थन
जनसंपर्क के दौरान कई जगहों पर रेजिडेंट्स ने टीम लक्ष्य के प्रति खुलकर समर्थन जताया। प्रत्याशियों का सहज व्यवहार, स्पष्ट मुद्दे और लगातार संपर्क ने वोटरों के बीच भरोसा मजबूत किया। आखिरी दिन का माहौल यह संकेत देता रहा कि टीम ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है।
आग पीड़ित के साथ खड़ी टीम
इसी बीच दिन में सोसायटी में एक फ्लैट में लगी आग की घटना के बाद टीम लक्ष्य के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रत्याशी देशमणि शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया और उन्हें दोबारा खड़ा करने में साथ देने का वादा किया। इस संवेदनशील पहल ने टीम की सामाजिक जिम्मेदारी को भी सामने रखा।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव दें।
AOA Election
Classic Residency
final campaign
Ghaziabad news
Housing Society
resident outreach
Society election
Team Lakshya
voter support
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें