एसजी ग्रैंड में जल्द चुनाव की तैयारी, बदल सकता है चुनाव अधिकारी!

विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की एसजी ग्रैंड सोसायटी में लंबे समय से लटके एओए चुनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं। चुनाव प्रक्रिया में हो रही देरी पर डिप्टी रजिस्ट्रार सख्त रुख अपनाते हुए मौजूदा चुनाव अधिकारी को बदलने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक डीआर जल्द नया निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर चुनाव प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराएंगे।

उदासीनता पर कार्रवाई के संकेत

बता दें कि सोसायटी की एओए को कालातीत करने के साथ ही जिला उद्यान अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्होंने अब तक चुनाव कराने में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाई है। जिसके चलते चुनाव की पूरी प्रक्रिया लंबे समय से अटकी पड़ी है। डीआर वैभव कुमार ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अब कड़ा कदम उठाने का मन बना लिया है। जिसके चलते चुनाव अधिकारी बदलने की बात डीआर कार्यालय से सामने आ रही है, ताकि जल्द चुनाव कराए जा सकें।

पहले एओए पर गिरी थी गाज

इससे पहले सोसायटी की मौजूदा एओए को समय पर चुनाव न कराने के कारण कालातीत घोषित किया जा चुका है। एओए का कार्यकाल 11 जनवरी 2026 को खत्म हो गया था, लेकिन एओए द्वारा तय समय में चुनाव कराने के बजाय सिर्फ पत्राचार कर चुनाव को टालने की कोशिश की गई।

शिकायत के बाद कार्यवाही

रेजिडेंट भूपेंद्र नाथ ने डीआर कार्यालय में शिकायत कर आरोप लगाया था कि एओए जानबूझकर चुनाव नहीं करा रही और कागजी प्रक्रिया के जरिए मामले को लटकाया जा रहा है। जांच में यह बात सही पाई गई। जिसके बाद डीआर वैभव कुमार ने सोसायटी की एओए को कालातीत घोषित करते हुए जल्द चुनाव कराने के लिए जिला उद्यान अधिकारी को चुनाव अधिकारी बना दिया था।

अब जल्द होंगे चुनाव

सूत्रों के अनुसार चुनाव अधिकारी बदलने के साथ ही सोसायटी में चुनाव के लिए जल्द शेड्यूल जारी कर चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रशासन का फोकस अब साफ है कि सोसायटी में जल्द से जल्द वैध कार्यकारिणी का गठन कर लंबे समय से चल रही अनिश्चितता खत्म करना।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ

  1. मीडोज vista society ka chunav bhi nahi kara rahe chunav adhikari karash8 raksha adhikari. D r. Ne 29 jab ko hii namit kiya ja chuka hai

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. प्लीज आप मुझे मेरे नम्बर पर सारी जानकारी दे दीजिए। खबर बनाता हूं।

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें