एससीसी सफायर में हुआ तख्ता पलट, टीम सक्षम ने मारी बाजी, टीम संकल्प और टीम प्रगति पस्त

विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एससीसी सफायर सोसायटी में रविवार को एओए चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ राजेश तेवतिया की सख्त निगरानी में हुए इस चुनाव में टीम सक्षम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम संकल्प और टीम प्रगति को पूरी तरह पछाड़ते हुए क्लीन स्वीप कर दिया।

निष्पक्ष चुनाव की कमान

पूरी चुनाव प्रक्रिया में डॉ राजेश तेवतिया की भूमिका सबसे अहम रही। मतदान से लेकर मतगणना तक हर चरण उनकी निगरानी में पारदर्शी ढंग से पूरा हुआ। उनके सहयोगी सोनू प्रकाश शर्मा ने भी व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला, कहीं कोई विवाद या गड़बड़ी सामने नहीं आई और चुनाव की विश्वसनीयता बनी रही।

मतदान का पूरा गणित

इस चुनाव में कुल 452 वोट निर्धारित थे, जिनमें से 388 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 64 वोट नहीं पड़े। बड़ी संख्या में मतदान ने सोसायटी के लोगों की भागीदारी और जागरूकता को साफ तौर पर दर्शाया।

ये रहा रिजल्ट

चुनाव परिणामों में टीम सक्षम ने पूरी तरह दबदबा बनाते हुए टॉप-10 की सभी सीटों पर जीत दर्ज की। भगवन सिंह 441.11 वोट प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहे। संदीप तोमर (428.03) दूसरे और रजेश कुमार राय (417.94) तीसरे स्थान पर रहे। मोहित गुप्ता (403.30), उषा भट्ट (399.20) और रणजीत सिंह (395.05) ने भी मजबूत बढ़त के साथ जीत हासिल की। इसके अलावा चंद्रमोहन कुमार (374.65), नीना सहगल (370.77), अनुज कौशिक (364.14) और धीरेंद्र कुमार (364.02) वोट मिले। इन नतीजों ने साफ कर दिया कि सोसायटी की जनता ने इस बार एकतरफा जनादेश देते हुए टीम सक्षम पर पूरा भरोसा जताया है।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव दें।

टिप्पणियाँ