'मौन एक्सप्रेस' की खबर पर फिर लगी मुहर, क्लासिक रेजिडेंसी में टीम लक्ष्य ने कब्जाई सत्ता

विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजिडेंसी में हुए एओए चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर मौन एक्सप्रेस के आकलन को सही साबित कर दिया। गुलमोहर गार्डन और सेवी विला डे के बाद यहां भी वही तस्वीर उभरी, जिसका अनुमान पहले ही लगाया गया था। कड़े मुकाबले के बीच ‘टीम लक्ष्य’ ने बढ़त बनाते हुए सोसायटी की सत्ता अपने नाम कर ली।

मतदान का रुझान और परिणाम

कुल 655 वोट में से 527 वोटरों ने मतदान किया, जिससे चुनाव में अच्छी भागीदारी देखने को मिली। देर रात घोषित नतीजों में स्पष्ट हो गया कि मुकाबला टक्कर का था, लेकिन अंतिम बढ़त टीम लक्ष्य के पक्ष में गई। 10 में से 6 सीट जीतकर टीम ने निर्णायक बढ़त हासिल की।

टीम लक्ष्य के विजेता 

टीम लक्ष्य के विजयी प्रत्याशियों में देशमणि शर्मा (79.19%), हरिओम भाटी (77.80%), मोहित बाना (72.88%), वरुण झरकारिया (69.44%), डॉ. पंकज कुमार (68.84%) और अतुल कुमार जैन (66.84%) शामिल रहे। इन सभी ने मजबूत वोट शेयर के साथ जीत दर्ज कर पैनल की पकड़ मजबूत की।

दूसरे पैनल के विजेता भी मजबूत

दूसरे पैनल के चार प्रत्याशियों ने भी कड़ा मुकाबला देते हुए जीत हासिल की। इनमें विशाल वर्मा को सबसे अधिक (84.51%) वोट मिले, इनके अलावा पूर्व अध्यक्ष विकास चौधरी को (78.44%), मनोज कुमार कसाना (70.72%) और मनोज कुमार यादव को (69.13%) मत मिले । खास बात यह रही कि वोट प्रतिशत के लिहाज से कई सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी रहा।

चुनावी तस्वीर का संदेश

नतीजों ने साफ कर दिया कि इस चुनाव में मतदाताओं ने एकतरफा नहीं बल्कि सोच-समझकर संतुलित फैसला दिया। जहां टीम लक्ष्य को स्पष्ट बहुमत मिला, वहीं दूसरे पैनल के चार प्रत्याशियों की जीत यह दिखाती है कि मुकाबला पूरी तरह खुला रहा और हर सीट पर वोटों की कड़ी टक्कर देखने को मिली।

विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव दें।

टिप्पणियाँ