विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन में आखिरकार 22 मार्च को चुनी गई नई मैनेजमेंट टीम ने औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाल ली है। पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही सोसाइटी में नई कार्यशैली और पारदर्शिता के वादों की भी शुरुआत हो गई है।
कौन बना अध्यक्ष, किसे मिली कमान
नवनिर्वाचित बोर्ड में मुकेश भटनागर को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि श्रीमती रचना शर्मा उपाध्यक्ष बनी हैं। सचिव पद पर श्रीमती आकांक्षा गुप्ता और संयुक्त सचिव के रूप में चमन लाल को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष की कमान प्रमोद सिंह के पास गई है और सह-कोषाध्यक्ष के रूप में संचित जैन को चुना गया है।
बोर्ड में ये सदस्य शामिल
नई टीम में वरुण गोयल, राजेश शर्मा, समीर त्रेहन और रवि अग्रहरि को बोर्ड सदस्य बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद कार्यभार संभाल लिया है, जिससे अब सोसाइटी के संचालन में नई टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई है।
हस्तांतरण प्रक्रिया पर फोकस
निवर्तमान और वर्तमान बोर्ड के बीच जिम्मेदारियों के हस्तांतरण को लेकर बातचीत जारी है। नई टीम ने स्पष्ट किया है कि 15 अप्रैल तक यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएगी, ताकि प्रशासनिक कामकाज में कोई बाधा न आए।
पारदर्शिता का दिया भरोसा
नवनिर्वाचित बोर्ड ने सोसाइटी निवासियों को संदेश भेजकर भरोसा दिलाया है कि पूरे ट्रांजिशन के दौरान पारदर्शिता बनाए रखी जाएगी। हर महत्वपूर्ण अपडेट समय-समय पर साझा किया जाएगा, जिससे निवासियों को हर फैसले की जानकारी मिलती रहे।
विभागों को दी गई सूचना
नई मैनेजमेंट टीम के गठन की औपचारिक सूचना डिप्टी रजिस्ट्रार, चिट फंड्स एंड सोसाइटीज गाजियाबाद, जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) गाजियाबाद, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष और थाना नंदग्राम को भी भेज दी गई है, ताकि प्रशासनिक स्तर पर नए बोर्ड को मान्यता और रिकॉर्ड अपडेट किया जा सके।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव दें।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें