- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर स्थित आईएमए भवन में रविवार को राष्ट्रवादी जनसेवक समिति की ओर से आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह-2026” में शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 235 छात्र-छात्राओं और युवाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी और दैनिक मनस्वी वाणी के संपादक संदीप सिंघल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
युवाओं को किया प्रेरित
मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि देश की असली ताकत युवाओं की प्रतिभा में छिपी है और ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में प्रतिभाओं को मंच मिलना बेहद जरूरी है। डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने सम्मानित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों के साथ राष्ट्रहित को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।
समिति के प्रयासों की सराहना
मनस्वी वाणी के संपादक संदीप सिंघल ने कार्यक्रम की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी जनसेवक समिति लगातार समाज और विद्यार्थियों के हित में सराहनीय कार्य कर रही है। प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सचिव राजेश त्यागी ने की। उन्होंने बताया कि समिति पिछले 12 वर्षों से गरीब बच्चों की शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है और आगे भी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन जारी रखे जाएंगे।
मेधावियों को मिला सम्मान
समारोह में दसवीं कक्षा के छात्र दक्ष शर्मा को 99.4 प्रतिशत अंक हासिल करने पर प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं 12वीं कक्षा में श्रेया जैन ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। विधि गुप्ता और शुभांशु जायसवाल को द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 12वीं वर्ग में कार्तिक शर्मा और आरुषि चौधरी को भी द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए सम्मान मिला। कार्यक्रम में एडवोकेट लविश त्यागी, निशांत शर्मा, मेगा जैन, राजेश सैनी, मनीष त्यागी, पंकज अरोड़ा, गौरव स्वामी, गौरव अरोड़ा और तुषार गुप्ता समेत समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Atul Garg
Education Ceremony
Ghaziabad Event
Ghaziabad news
Merit Students
Praveen Chaudhary
Rajnagar IMA
Student Awards
Talent Honour
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें