- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित देविका स्काइपर्स की टावर-4 की लिफ्ट को लेकर रेजिडेंट्स में डर का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से सोसायटी के टावर-4 की लिफ्ट अचानक 8वीं मंजिल से सीधे 6वीं मंजिल पर आ रही है। ऐसा कई बार हो चुका है। इस वजह से लोग लिफ्ट इस्तेमाल करने से घबराने लगे हैं।
लगातार आ रही शिकायतें
रेजिडेंट्स का कहना है कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी लंबे समय से बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी दिक्कत जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। तीन चार दिन पहले एक बच्चे के लिफ्ट में होने के दौरान भी इस लिफ्ट में ये हादसा हो गया था।
बच्चों और बुजुर्गों में डर
निवासियों ने बताया कि लिफ्ट अचानक नीचे खिसकने जैसी स्थिति पैदा कर रही है, जिससे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा डरे हुए हैं। कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके परिवार के सदस्य लिफ्ट के अंदर घबरा गए थे। इसके बाद कई परिवारों ने फिलहाल सीढ़ियों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि रोजाना डर के माहौल में रहना पड़ रहा है।
क्या बोले एओए अध्यक्ष
इस सम्बन्ध में एओए अध्यक्ष अजय सैनी ने बताया कि पूरी सोसायटी की सभी लिफ्ट्स की मेंटिनेंस एएमसी के अंतर्गत है। लिफ्ट 13 साल पुरानी हो चुकी हैं। इसलिए कभी-कभी समस्या आ जाती है, लेकिन उसे तुरंत ठीक कर दिया जाता है। टावर-4 की लिफ्ट की समस्या को भी दूर कर लिया गया है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Complaint
Devika Skypers
Ghaziabad news
Ghaziabad Society
Lift Issue
Lift Problem
Rajnagar Extension news
Resident Fear
Tower Lift
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ

लिफ्ट की समस्या गंभीर है इसको गंभीरता से लेना चाहिए
जवाब देंहटाएं