- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
संगठन की जानकारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बर स्वामी ने सांसद डॉ. महेश शर्मा को ब्राह्मण कम्यूनिटी नेटवर्क की विभिन्न गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन ब्राह्मण समाज के लोगों को आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। संगठन के माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़कर व्यापार, रोजगार और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
नोएडा टीम मौजूद
इस दौरान बीसीएन नोएडा टीम के प्रमुख सदस्य पंडित मधुप मिश्रा, पंडित राजीव शर्मा और पंडित अनुराग त्रिपाठी भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि संगठन ब्राह्मण समाज के युवाओं को स्वरोजगार और व्यवसायिक अवसरों से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर नेटवर्क तैयार कर रहा है। साथ ही समाज के लोगों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय बढ़ाने को लेकर भी लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
समाजहित में प्रयास
मुलाकात के दौरान समाज के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर भी चर्चा हुई। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को संगठित करने और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया और हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें