- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भगवान परशुराम सेवा न्यास ट्रस्ट के आवाहन पर शिव मंदिर से आशियाना चौक तक विरोध मार्च निकाला गया, जिसमें विभिन्न सोसायटियों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बयान को समाज की गरिमा पर हमला बताया और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
समाज को बांटने का आरोप
विरोध मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदियों से सभी जाति और धर्मों को साथ लेकर चलने का काम करता आया है। समाज के लोगों का कहना था कि किसी भी वर्ग के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना केवल विवाद पैदा करने और समाज को बांटने की कोशिश है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि इस बयान से समाज के युवाओं और बच्चों तक में भारी नाराजगी है।
मोदी और योगी से कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाले बयानों पर सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास न करे।
प्रदर्शन में ये लोग हुए शामिल
हैरानी वाली बात ये रही कि प्रदर्शन में ब्राह्मण एकता का दम भरने वाले समाज के लोगों की संख्या गिनी चुनी रही। पूर्व सूचना के बावजूद प्रदर्शन और विरोध मार्च में बेहद ही कम संख्या में नाम मात्र के ही ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। जिससे राजनगर एक्सटेंशन में समाज की एकता खुलकर सामने आ गई। इस दौरान अनुज शर्मा, आयुष कौशिक, दीपक मिश्रा, अभिषेक पांडेय, बिजेंद्र बिद्रोही, राजेश तिवारी, सुजीत झा, केके पांडेय, करन शर्मा, निखिल त्यागी, विपुल शर्मा, पियूष शर्मा, तुषार कौशिक, उमेश शर्मा, सौरभ भारद्वाज, गौरव त्यागी और अभिनव पांडे आदि मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान पूरे रास्ते नारेबाजी होती रही और लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए विरोध दर्ज कराया।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Brahmin Protest
Ghaziabad news
Parshuram Trust
Protest March
Raj Nagar Extension
Raj Nagar Extension Protest
Rajkumar Bhati
Rajnagar Extension news
SP Leader
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें