- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मौन एक्सप्रेस डेस्क
भीषण गर्मी ने अभी से लोगों का हाल बेहाल करना शुरू कर दिया है। ऊपर से 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा को लेकर मौसम विभाग ने भी ज्यादा गर्मी पड़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में जिन घरों में एसी नहीं है, वहां दिन और रात काटना मुश्किल हो सकता है। हालांकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर बिना एसी भी कमरे को काफी हद तक ठंडा और आरामदायक रखा जा सकता है। खास बात यह है कि ये तरीके बिजली का बिल बढ़ाए बिना राहत देते हैं।
दिन में धूप रोकना जरूरी
गर्मी के समय सबसे ज्यादा तापमान दोपहर में बढ़ता है। ऐसे में कोशिश करें कि तेज धूप सीधे कमरे में न आए। खिड़कियों और दरवाजों पर हल्के रंग के मोटे पर्दे लगाएं और दिन के समय उन्हें बंद रखें। इससे कमरे के अंदर गर्म हवा और धूप कम पहुंचेगी, जिससे तापमान नियंत्रित रहेगा।
रात की हवा देगी राहत
रात के समय मौसम थोड़ा ठंडा हो जाता है। ऐसे में घर की विपरीत दिशा वाली खिड़कियां खोलकर क्रॉस वेंटिलेशन करें। इससे ताजी और ठंडी हवा का बहाव बना रहता है और कमरे में घुटन महसूस नहीं होती। कई लोग रात में भी सब कुछ बंद रखते हैं, जिससे गर्मी कमरे में फंसी रहती है।
छत और दीवारें रखें ठंडी
गर्मी में सबसे ज्यादा तपिश छत से नीचे आती है। ऐसे में शाम के समय छत पर पानी का छिड़काव करने से काफी राहत मिल सकती है। अगर संभव हो तो छत पर सफेद या रिफ्लेक्टिव पेंट करवाना भी फायदेमंद रहता है। इससे सूरज की गर्मी कम अवशोषित होती है और घर अपेाकृत ठंडा रहता है।
पौधे और सूती कपड़े कारगर
घर के अंदर छोटे इंडोर पौधे रखने से वातावरण ताजा और थोड़ा ठंडा महसूस होता है। वहीं सूती चादर, तकिया कवर और हल्के कपड़े इस्तेमाल करने से शरीर को आराम मिलता है। इसके अलावा दोपहर के समय गैस, ओवन और ज्यादा बिजली वाले उपकरणों का कम इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ये कमरे का तापमान तेजी से बढ़ाते हैं।
घड़े का पानी भी देगा सुकून
फ्रिज के बर्फ जैसे ठंडे पानी की बजाय मिट्टी के घड़े या सुराही का पानी शरीर को ज्यादा राहत देता है। यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर माना जाता है।
गर्मी के इस मौसम में ये छोटे-छोटे बदलाव बड़ी राहत दे सकते हैं। थोड़ी सावधानी और देसी उपाय अपनाकर नौतपा की तपिश में भी घर को काफी हद तक ठंडा रखा जा सकता है। तो फिर आप हैं ना तैयार इन घरेलू टिप्स को अपनाकर गर्मी से राहत पाने के लिए...।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें