 |
| सड़क खोदने के विरोध में जुटे रेजिडेंट्स |
विभु मिश्रा गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित देविका स्काईपर्स और आसपास की सोसायटियों के बाहर बनी सड़क को लेकर बुधवार सुबह जमकर विवाद हो गया। कुछ लोग रात ही बनी इस सड़क को दोबारा खोदने पहुंच गए, उन्होंने जगह-जगह इस बनी बनाई सड़क को खोद दिया। जिसके बाद आसपास की सोसायटियों के निवासी मौके पर इकट्ठा हो गए और सड़क खुद थे युवकों को रोक दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। लोगों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
रातभर चला काम
देविका स्काईपर्स के बाहर लंबे समय से जलभराव और गहरे गड्ढों की समस्या बनी हुई थी। वीवीआईपी मंगलम और ट्रू वैल्यू की ओर से आने वाले पानी के कारण सड़क दलदल में बदल चुकी थी और रोजाना हजारों लोग परेशानी झेल रहे थे। मंगलवार रात जीडीए ने सड़क को समतल कराने का काम करा था। सोसायटीवासियों द्वारा पहले डाले गए मलवे को बराबर करते हुए उस पर रेत और बजरी का मिश्रण डाला गया ताकि लोगों को राहत मिल सके।
 |
| खोदी गई रात बनाई गई सड़क |
सुबह बढ़ा विवाद
बुधवार सुबह कुछ लोग मौके पर पहुंचे और समतल की गई सड़क को फिर से उखाड़ना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही देविका स्काईपर्स समेत आसपास की सोसायटियों के निवासी वहां पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। सड़क खोद रहे लोगों का कहना था कि यह सड़क उनकी जमीन पर बनी हुई है और जीडीए की ओर से अब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। उनका कहना था कि जब तक पूरा भुगतान नहीं होगा, सड़क नहीं बनने दी जाएगी।
सोसायटीवासियों में नाराजगी
देविका स्काइपर्स एओए अध्यक्ष अजय सैनी ने बताया कि यह सड़क चकबंदी की जमीन पर बनी है और इसी रास्ते से देविका स्काईपर्स, वीवीआईपी समेत कई बड़ी सोसायटियों के लोग निकलते हैं। रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही इसी रोड से होती है। उन्होंने कहा कि सोसायटी के लोगों ने खुद मिलकर गड्ढे भरवाए थे ताकि जलभराव की समस्या कम हो सके, लेकिन कुछ लोग फिर से सड़क उखाड़ने पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
GDA का धन्यवाद जो कि उन्होंने संज्ञान लिया और पुलिस प्रशासन को sakhti से nipatna चाहिए ऐसे लोग जो अपने fayade के लोगों का jeena मुश्किल कर रखा था
जवाब देंहटाएंGDA का धन्यवाद जो कि उन्होंने संज्ञान लिया और पुलिस प्रशासन को sakhti से nipatna चाहिए ऐसे लोग जो अपने fayade के लोगों का jeena मुश्किल कर रखा था
जवाब देंहटाएं