- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। आपातकालीन स्थितियों में निवासियों को तुरंत सुरक्षा का भरोसा देने के लिए शिप्रा सन सिटी स्थित रिगालिया हाइट्स अपार्टमेंट्स ने एक बड़ा और नीतिगत कदम उठाया है। सोसायटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (RHAOA) ने क्षेत्र में पहली बार अपने निवासियों के लिए एक समर्पित आपातकालीन सहायता हेल्पलाइन "REGALIA ASSIST-YOUR HELPLINE" की शुरुआत की है। इसके तहत एक विशेष ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर +91 8796474714 जारी किया गया है, जो किसी भी आपात स्थिति में सीधे जमीनी मददगार साबित होगा।
बुजुर्गों और महिलाओं के लिए राहत
यह हेल्पलाइन विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और 6 महीने तक के छोटे बच्चों की माताओं की तात्कालिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसके जरिए अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा व सेहत की नियमित जांच, दिव्यांगों को आवश्यक सहयोग और किसी भी तरह की स्वास्थ्य असुविधा या अकेले बाहर न जा पाने की स्थिति में तुरंत वालंटियर्स और सुरक्षा स्टाफ को मौके पर भेजा जाएगा।
दवा, राशन और तुरंत एम्बुलेंस
इस पहल के अंतर्गत केवल सूचना नहीं दी जाएगी, बल्कि जमीन पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। इसके तहत रात 11:00 बजे के बाद भी जरूरी आपातकालीन दवाइयों की डिलीवरी, एम्बुलेंस का तत्काल समन्वय और गंभीर परिस्थितियों में घरेलू राशन या बच्चों के जरूरी सामान की डोरस्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। कॉल आते ही सोसायटी की हेल्प डेस्क टीम सक्रिय होकर सीधे प्रभावित निवासी के फ्लैट पर सहायता के लिए पहुंच जाएगी।
1 जून से शुरू होगी सेवा
इस दूरदर्शी विज़न को धरातल पर उतारने में दो बार के एओए प्रेसिडेंट व वर्तमान जनरल सेक्रेटरी यश प्रधान और प्रेसिडेंट अमित गर्ग ने अपनी पूरी टीम के साथ मुख्य भूमिका निभाई है। पदाधिकारियों का कहना है कि बड़ी-बड़ी इमारतों से कहीं ज्यादा जरूरी निवासियों के भीतर सुरक्षा की भावना होना है। आसपास की अन्य सोसायटियों के लिए एक नया उदाहरण स्थापित करने वाली यह 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा आने वाली 1 जून से औपचारिक रूप से सक्रिय हो जाएगी।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Community Safety
Emergency Helpline
Ghaziabad Apartments
Ghaziabad news
Ghaziabad society news
Indirapuram News
medical support
Regalia Heights
Resident Safety
Senior Care
SOS Support
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें