- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
वीवीआईपी मंगलम का गंदा पानी बना आफत, देविका स्कायपर्स के बाहर दलदल में तब्दील हुआ रास्ता, रेजिडेंट्स खुद मरम्मत कराने में जुटे
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित देविका स्कायपर्स सोसाइटी के बाहर जलभराव और कीचड़ की समस्या अब लोगों के लिए रोज का संकट बन चुकी है। आरोप है कि वीवीआईपी मंगलम और ट्रू वैल्यू की ओर से लगातार छोड़े जा रहे गंदे पानी की वजह से देविका स्कायपर्स के मुख्य रास्ते पर दलदल जैसे हालात बन गए हैं। हर दिन हजारों लोग, महिलाएं और बच्चे इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन शाम होते-होते सड़क फिसलन भरे गड्ढों में बदल जाती है और बाइक, साइकिल व पैदल चलने वाले लोग अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
शिकायतों के बाद भी बेपरवाह
निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार वीवीआईपी मंगलम प्रबंधन और बिल्डर से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी से लगातार पानी बाहर निकाला जा रहा है और उसका पूरा दबाव देविका स्कायपर्स के सामने वाली सड़क पर आकर जमा हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि वीवीआईपी मंगलम का खुद का एग्जिट गेट भी इसी तरफ है, इसके बावजूद समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
![]() |
| सड़क के गड्ढों को मलवा डालकर भरते मजदूर |
खुद सड़क बचाने उतरे निवासी
नगर निगम, जीडीए और बिल्डर की अनदेखी से परेशान देविका स्कायपर्स के निवासी अब खुद ही सड़क बचाने में जुट गए हैं। एओए की टीम लगातार पानी भरे गड्ढों में मलवा डलवा रही है ताकि लोगों का निकलना आसान हो सके। आसपास से लगातार आ रहे पानी को रोकने के लिए अस्थायी ब्रेकर तक बनवाने पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये के फ्लैट बेचने वाले बिल्डर मूलभूत सुविधाओं तक का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं।
![]() |
| गड्ढे और गंदे पानी से बचकर निकलता बाइक सवार |
हादसों का खतरा बढ़ा
स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। सड़क पर भरे गंदे पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालक और पैदल लोग गिर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। निवासियों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।
![]() |
सड़क पर भरा वीवीआइपी मंगलम का पानी |
धरना और चक्का जाम की तैयारी
समस्या से नाराज लोगों में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा। एओए की तरफ से कहा गया है कि टीम लगातार हालात संभालने में लगी हुई है, लेकिन दूसरी सोसाइटियों से लगातार आ रहे पानी की वजह से समस्या खत्म नहीं हो पा रही है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Builder Negligence
Devika Skypers
Ghaziabad news
Rajnagar extension
resident protest
Society Problem
VVIP Manglam
waterlogging issue
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ





लगातार जल bharaw के कारण इससे logbag गिर रहे है और समस्या इतनी बढ़ गयी है कि लोगों को ये लग रहा है इससे लाख guna अच्छा तो हमारे गांव की सड़क है... Crore के फ्लैट लेने और हर साल लाखो मे टैक्स देने का कोई फायदा नहीं है
जवाब देंहटाएं