- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की श्री राम हाइट्स सोसाइटी में अखिल भारतीय पूर्वांचल कल्याण संघ की ओर से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। तेज गर्मी के बावजूद आसपास की विभिन्न सोसाइटी के निवासियों ने कैंप में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई।कैंप में यशोदा हॉस्पिटल, संजय नगर की मेडिकल टीम ने लोगों के कई प्रकार के हेल्थ टेस्ट किए।
यशोदा टीम ने संभाली व्यवस्था
कैंप के संचालन में यशोदा हॉस्पिटल की टीम की अहम भूमिका रही। सलमान, अमित और उनकी टीम ने पूरे आयोजन के दौरान जांच और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित तरीके से संभाला। इस दौरान।डॉक्टरों और स्टाफ ने ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य सामान्य जांच कर लोगों को जरूरी स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी। कैंप में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना की। पूर्वांचल कल्याण संघ की ओर से टीम का आभार जताया गया।
आगे भी लगेंगे कैंप
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि पहले की तरह यह स्वास्थ्य शिविर भी पूरी तरह सफल रहा। आने वाले समय में अलग-अलग सोसाइटी और क्षेत्रों में इसी तरह के हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
इनका रहा योगदान
कैंप के आयोजन में अखिल भारतीय पूर्वांचल कल्याण संघ के अध्यक्ष पं. दीपक मिश्र, उपाध्यक्ष बी पी उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव बिजेंद्र बिद्रोही समेत अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Free Camp
Ghaziabad news
Health Checkup
Medical Camp
Purvanchal Sangh
Rajnagar Extension news
Ram Heights
Society News
Yashoda Hospital
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें