- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
![]() |
| सिलेंडर में लगी आग को बुझाते दरोगा सचिन भड़ाना |
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिद्धार्थ विहार की बागू कॉलोनी स्थित एक मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी तो घर में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बाइपास चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन भड़ाना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जान की परवाह किए बिना आग बुझाकर बड़ा हादसा टाल दिया।
कुछ ही मिनटों में पहुंची पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिलेंडर में आग लगते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। आग बढ़ने से सिलेंडर फटने का खतरा पैदा हो गया था, जिससे पूरी गली चपेट में आ सकती थी। इसी बीच सूचना पाकर बाइपास चौकी प्रभारी एसआई सचिन भड़ाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात गंभीर देखकर उन्होंने दमकल का इंतजार करना उचित नहीं समझा।
![]() |
| जलते सिलेंडर को घर के बाहर खींचकर लाते हुए |
जलता सिलेंडर बाहर निकाला
मकान के अंदर धुएं और आग के बीच एसआई सचिन भड़ाना खुद अंदर घुसे और जलते हुए गैस सिलेंडर को बाहर खींचकर खुले स्थान पर ले आए। इसके बाद गीले कपड़े और अन्य इंतजामों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस की इस तेजी से आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंच सकी और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
लोगों ने की बहादुरी की सराहना
घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। स्थानीय निवासियों का कहना था कि यदि कुछ मिनट और देरी हो जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था। लोगों ने कहा कि एसआई सचिन भड़ाना ने जिस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाई, उससे कई परिवारों की जान और संपत्ति सुरक्षित बच गई।
![]() |
| आग पर काबू पाते दरोगा सचिन भड़ाना |
पहले भी दिखा चुके हैं तत्परता
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सक्रियता लगातार देखने को मिलती रही है। इस घटना के बाद भी लोगों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि और मजबूत हुई है। घटना का वीडियो भी आसपास के लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Bagu Colony
Crossing Republic
fire incident
gas cylinder
Ghaziabad news
Police Action
Sachin Bhadana
Siddharth Vihar
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें