- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। इंदिरापुरम की विधायक कॉलोनी में इन दिनों गंगा जल सप्लाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। घरों में आने वाला पानी इतना गंदा और बदबूदार है कि वह न पीने के लायक है और न ही नहाने के। पिछले दो-तीन दिनों से हालात और भी बिगड़ गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
अजीब पैटर्न से बढ़ी परेशानी
स्थानीय निवासियों के अनुसार पहले पानी सप्लाई के शुरुआती 10-15 मिनट ही गंदे होते थे, जिसके बाद साफ पानी आने लगता था। लेकिन अब स्थिति उलट गई है। पहले 10 मिनट गंदा पानी, फिर कुछ देर साफ, उसके बाद 15-20 मिनट तक बेहद गंदा और बदबूदार पानी, और अंत में फिर थोड़ी देर साफ पानी आ रहा है। इस अनियमितता ने लोगों को और ज्यादा परेशान कर दिया है।
शिकायतों के बाद भी ढिलाई
निवासियों ने कई बार नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतों के बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची भी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। कुछ हिस्सों में पाइपलाइन बदलने का काम किया गया, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं दिखा।
आरडब्ल्यूए ने जताई नाराजगी
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने इस मुद्दे पर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि कॉलोनी में सप्लाई हो रहा गंगा जल बेहद गंदा और बदबूदार है। पिछले कई दिनों से समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। नगर निगम सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। गंदे पानी की वजह से कॉलोनी में रहने वाले लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक बनती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
civic issue
Dirty Water
Ganga water
Ghaziabad news
Ghaziabad water
Indirapuram News
Indirapuram water
pipeline problem
RWA complaint
water issue
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें