बेसमेंट से गेट तक सफाई, अजनारा इंटीग्रिटी में एओए ने संभाली स्वच्छता की कमान

विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में एओए की ओर से स्वच्छता अभियान चलाकर गेट नंबर-4 और एफ-जी ब्लॉक के बेसमेंट की सफाई कराई गई। अभियान के दौरान लंबे समय से जमा कचरे, कबाड़ और निर्माण मलबे को हटाकर सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित किया गया।

बेसमेंट से हटाया कचरा

एओए सचिव अरुणेश शर्मा ने बताया कि सोसायटी के एफ और जी ब्लॉक के बेसमेंट में काफी समय से बड़ी मात्रा में कूड़ा, कबाड़ और फ्लैटों की रिपेयरिंग के बाद निकला मलबा जमा था। सफाई अभियान के दौरान कर्मचारियों ने पूरे हिस्से की सफाई कर कचरे को बाहर निकलवाया। अभियान में करीब चार ट्रॉली कचरा और मलबा हटाया गया।

गेट के बाहर भी सफाई

गेट नंबर-4 के बाहर शाम के समय ठेली-पटरी लगाने वाले वेंडर्स के कारण भी आसपास गंदगी जमा हो रही थी। एओए ने इस हिस्से की भी सफाई कराकर कचरा हटवाया। अभियान के बाद गेट के आसपास का क्षेत्र पहले की तुलना में अधिक साफ और व्यवस्थित नजर आया।

हर सप्ताह चलेगा अभियान

अरुणेश शर्मा, सचिव
सचिव अरुणेश शर्मा ने बताया कि एओए का उद्देश्य सोसायटी के सभी सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित रखना है। इसके लिए अब नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाएगा। हर सप्ताह अलग-अलग टावर के बेसमेंट की सफाई कराने की योजना है, ताकि लंबे समय तक कचरा जमा न हो।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।


टिप्पणियाँ