- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। देश की आजादी का जश्न और हरियाली तीज की उमंग, दोनों को लेकर राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटियां तैयार हैं। 15 अगस्त को सुबह जहां सोसायटियों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, वहीं शाम को महिलाओं के लिए तीज उत्सव के रंगारंग कार्यक्रम होंगे। इसके लिए सोसायटियों को तिरंगे से सजाया गया है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर सम्मान समारोह तक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
तिरंगे में सजी सोसायटियां
![]() |
| विकास सिंह, अध्यक्ष |
राजनगर एक्सटेंशन की सेवी विला डे सोसायटी को स्वतंत्रता दिवस के लिए आकर्षक तरीके से तिरंगे से सजाया गया है। एओए अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि सुबह ध्वजारोहण के बाद सोसायटी के बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। शाम को महिलाओं के लिए तीज उत्सव का आयोजन होगा, जिसमें तीज क्वीन प्रतियोगिता, महिलाओं का नृत्य और झूले समेत कई कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उत्सव के समापन पर सभी रेजिडेंट्स के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई है।
घर-घर पहुंचा तिरंगा
ब्रेव हार्ट सोसायटी के पार्क को भी तिरंगे झंडों से सजाया गया है। यहां स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एओए अध्यक्ष लविश त्यागी और उनकी टीम ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोसायटी के घर-घर जाकर रेजिडेंट्स को तिरंगे झंडे और तुलसी के पौधे वितरित किए। इस पहल के जरिए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
शौर्य को मिलेगा सम्मान
गुलमोहर गार्डन सोसायटी में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम विशेष रूप से यादगार बनने जा रहा है। यहां ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस दिखाने वाले शौर्य चक्र विजेता कैप्टन अभिमन्यु सिंह को सम्मानित किया जाएगा। सोसायटी सचिव आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि कैप्टन अभिमन्यु सिंह कपाड़िवार सोसायटी के ही निवासी हैं। ऐसे वीर सैनिक को सम्मानित करना पूरे सोसायटी परिवार के लिए गौरव का अवसर है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Cultural Programs
Flag Hoisting
Ghaziabad news
Ghaziabad societies
Independence Day
Raj Nagar Extension
Teej Festival
Veer Samman
Women Celebration
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें