- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
![]() |
| पुलिस की गिरफ्त में किरायेदार आयशा |
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। साहिबाबाद की नीलमणि कॉलोनी में मकान मालिक के परिवार को नशीली खीर खिलाकर सात लाख रुपये चोरी करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय किरायेदार आयशा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आयशा ने अपने बॉयफ्रेंड अनस और अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
शिकायत के बाद खुला चोरी का राज
नीलमणि कॉलोनी निवासी दिलदार ने 18 अगस्त को साहिबाबाद थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी किरायेदार आयशा ने परिवार को खीर खिलाई थी। इसे खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य नशे की हालत में चले गए और इसी दौरान घर में रखी करीब सात लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आयशा की भूमिका सामने आई।
आठ महीने में जीता परिवार का भरोसा
पुलिस के मुताबिक आयशा करीब आठ महीने से दिलदार के मकान में किराये पर रह रही थी। उसका बॉयफ्रेंड अनस ही उसे कमरा दिलवाकर गया था। इतने लंबे समय तक मकान में रहने के दौरान आयशा ने परिवार का भरोसा हासिल कर लिया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर चोरी की योजना तैयार की गई। पूछताछ में आयशा ने बताया कि अनस ने उसे चोरी में हिस्सा देने का लालच दिया था।
अनस ने दिया था नशीला पदार्थ
पूछताछ में आयशा ने पुलिस को बताया कि अनस नशीला पदार्थ लेकर आया था और उसे खीर में मिलाकर परिवार को खिलाने के लिए दिया था। खीर खाने के बाद परिवार के सदस्य नशे की हालत में पहुंच गए। इसके बाद आयशा ने अनस, निशा, मुस्कान और खलील के साथ मिलकर घर से नकदी निकाल ली। बाद में चोरी की रकम आपस में बांट ली गई और आयशा को भी उसका हिस्सा मिला।
अंडरपास के पास हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने रविवार शाम आयशा को बालाजी विहार स्थित रेलवे अंडरपास के पास गिरफ्तार किया। उसके पास से 34,190 रुपये नकद, एक पैन कार्ड और एक पासपोर्ट स्लिप बरामद हुई है। पुलिस अब अनस, निशा, मुस्कान और खलील की तलाश कर रही है। साथ ही चोरी की बाकी रकम की बरामदगी और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
Ayesha Arrest
Drugged Kheer
Ghaziabad Crime
Neelmani Colony
police investigation
Sahibabad crime
Tenant Theft
Theft Case
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें