- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
विभु मिश्रा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की निलाया ग्रीन्स सोसाइटी में रविवार को पहली बार AOA चुनाव के जरिए नई टीम का गठन हुआ। सोसाइटी के इतिहास में हुए इस पहले चुनाव में निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। चुनाव के बाद देर रात जारी हुए नतीजों में दीपक कुमार अध्यक्ष पद पर और अश्वनी जायसवाल सचिव विजयी घोषित हुए, जबकि सात अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारी सदस्यों को भी नई टीम में जगह मिली।
नौ सदस्यों को मिली कमान
चुनाव परिणाम में दीपक कुमार अध्यक्ष, मंजीत चौहान उपाध्यक्ष, अश्विनी जायसवाल सचिव और अमित सक्सेना कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारी सदस्यों के रूप में धीरज शर्मा, रोहित दुबे, अश्विनी कुमार, निहारिका शुक्ला और नितिन मलिक का चयन हुआ। पहली निर्वाचित AOA के गठन के साथ अब सोसाइटी की व्यवस्थाओं और निवासियों से जुड़े मुद्दों को नई टीम के माध्यम से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी इन सदस्यों पर होगी।
सुविधाओं पर रहेगा पूरा फोकस
नवनिर्वाचित AOA पदाधिकारियों ने कहा कि सोसाइटी के विकास और निवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ पारदर्शी तरीके से काम करने का आश्वासन दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि निवासियों के सहयोग और सुझावों के साथ सोसाइटी की समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में काम किया जाएगा, जिससे निलाया ग्रीन्स को राजनगर एक्सटेंशन की बेहतर सोसाइटियों में शामिल किया जा सके।
निष्पक्ष चुनाव में समिति की भूमिका
पहले AOA चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में चुनाव समिति के सदस्यों करन सिंह, कुणाल रैना और गिरिजेश सिंह की भूमिका रही। नई टीम और निवासियों ने चुनाव प्रक्रिया में उनके समन्वय, निष्पक्षता और सहयोग के लिए आभार जताया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोसाइटी के सभी निवासियों से सहयोग और मार्गदर्शन की अपील की, साथ ही आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ निलाया ग्रीन्स को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर आवासीय परिसर बनाने की बात कही।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।
AOA Election
Apartment election
Ghaziabad Society
New Committee
Nilaya Greens
Raj Nagar
Resident welfare
society development
स्थान:
India
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें