गाजियाबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले; भोजपुर को मिला नया थाना प्रभारी

विभु मिश्रा 
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में गुरुवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। तीन सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इसके साथ ही भोजपुर थाने में नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती की गई है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब एक दिन पहले ही भोजपुर थाना प्रभारी को थाने से शातिर आरोपी के फरार होने के मामले में लाइन हाजिर किया गया था।

तीन एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले

तबादला आदेश के अनुसार अभय राजेंद्र डागा, सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को सहायक पुलिस आयुक्त लाइंस के साथ-साथ सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर का प्रभार दिया गया है। भास्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर को सहायक पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सिद्धार्थ गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर को सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर बनाया गया है।

भोजपुर थाने में सतीश कुमार की तैनाती

भोजपुर थाने में सतीश कुमार को नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह कार्यालय पुलिस उपायुक्त नगर में तैनात थे। भोजपुर थाना प्रभारी को बुधवार को थाने से शातिर आरिफ के फरार होने के मामले में लाइन हाजिर किया गया था। चोरी के आरोप में चार दिन से हिरासत में रखा गया आरिफ थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया था। पुलिस ने गुरुवार को उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया था।
विशेष: अपने से जुड़ी खबरों के लिए "मौन एक्सप्रेस" वॉट्सएप चैनल और फेसबुक पेज जरूर फॉलो करें। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपने सुझाव अवश्य दें।

टिप्पणियाँ